हरिद्वार, दिसम्बर 21 -- जिलेभर में शीतलहर को देखकर डीएम मयूर दीक्षित शनिवार देर रात खुद सड़क पर उतरे। उन्होंने शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में निराश्रित और बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरे में किए गए इंतजाम परखे। अलाव की व्यवस्था भी देखी। इसके साथ ही, जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। डीएम ने शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के साथ शिव मंदिर, शिवालिकनगर चौक, सीआईएसएफ कैंप कार्यालय के पास, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, सेक्टर-4 स्थित हनुमान मंदिर सहित कई इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने खुले आसमान के नीचे ठिठुर रहे लोगों को कंबल दिए। डीएम ने बताया कि 20 से 25 जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। शीतलहर तेज होने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने रैन बसेरे में साफ-सफाई, हीटर की व्यवस्था और लोगों का पूरा रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम जितेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.