मुरादाबाद, मार्च 15 -- तीन दिनों से हिमालय क्षेत्र पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने होली के दिन मुरादाबाद में दस्तक दी तो रात के समय मौसम की हलचल बढ़ गई। शुक्रवार आधी रात के बाद बहुत मामूली बारिश हुई और सुबह के समय तापमान काफी बढ़ गया। इसके चलते कई दिनों से सुबह के समय बनी हुई गुलाबी ठंडक शनिवार को गायब हो गई। मुरादाबाद में शुक्रवार देर रात कहीं बहुत हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। बादल छाए रहने के चलते रात का न्यूनतम तापमान काफी बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके चलते सुबह के मौसम में काफी बदलाव महसूस किया गया। शनिवार को दिन में आंशिक बादलों के साथ तेज धूप निकली। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर आज रविवार शाम के बाद खत्म ह...