रुद्रपुर, जुलाई 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बीते सोमवार की देर रात कंपनी से घर लौट रहे सिडकुल कर्मी से बाइक सवार युवकों ने पिस्टल दिखाकर मारपीट कर फोन समेत जरूरी दस्तावेज लूट लिए। आरोपियों ने पहले रास्ता पूछा फिर पिस्टल तानकर कर्मी से लूटपाट की और फरार हो गए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवास विकास निवासी अनिल कुमार पुत्र जयपाल ने बताया कि वह सिडकुल की एक निजी कंपनी में काम करता है। सात जुलाई की रात वह कंपनी से काम खत्म कर अपने कमरे लौटा। वह कमरे का ताला खोल रहा था, इसी समय तीन बाइक सवार युवक पीछे से आए। युवकों ने पहले उससे कुछ पता पूछने का बहाना किया और फिर उसका मोबाइल मांगने लगे। जब उसने मना किया तो युवकों ने पिस्टल के हैंडल से उसके सिर पर वार कर मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। अनिल ने बताया कि जान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.