संभल, जनवरी 1 -- नगर मजिस्ट्रेट को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर संभल में एक बड़े अवैध औद्योगिक संचालन का खुलासा हुआ है। बुधवार दोपहर में थाना हयातनगर क्षेत्र के मोहल्ला फूलबाग, लालकी, सरायतरीन में रात के समय संचालित किए जा रहे अवैध जींस वाशिंग प्लांट पर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। जांच में जल और वायु प्रदूषण, बिना अनुमति भू-गर्भ जल का दोहन, फर्जी तरीके से बिजली कनेक्शन लेने और किसी भी विभागीय अनुमति के बिना फैक्ट्री संचालन जैसे गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना हयातनगर क्षेत्र के मोहल्ला फूलबाग, लालकी, सरायतरीन क्षेत्र में एक जींस वाशिंग प्लांट रात के समय गुपचुप तरीके से चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर बुधवार दोपहर करीब 1:...