बागपत, जनवरी 29 -- बागपत। जगदीशपुर जिला सोनीपत हरियाणा निवासी किसान रामफल का कहना है उनकी कृषि भूमि बागपत की तरफ यमुना खादर में है। जो बागपत जनपद के राजस्व रिकार्ड में दर्ज हैं। आरोप है कि बागपत के दो व्यक्ति रात्रि के समय जेसीबी मशीन से अवैध रेत खनन करा रहे है। उनके खेत से रेत लदे डंपर, ट्रैक्टर-ट्राली, बैल-बुग्गी गुजरती है, जिससे फसल बर्बाद हो रही है। बताया कि उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। धमकी दी कि यदि रास्ता रोका, तो जान से मार देंगे। आरोपियों की धमकी के बाद से उसका परिवार भयभीत है। पीड़ित ने बागपत कोतवाली पर घटना की तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बागपत कोतवाली इंस्पेक्टर रामकुमार कुंतल ने बताया कि उनकी जानकारी में यह मामला नहीं आया है। यदि धमकी दी गई है या रात के समय...