मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। शहर की गश्त में थानेदार की शिथिलता से सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। रात में गश्त के लिए थानों से थानेदार नहीं निकल रहे हैं। वहीं, बेलगाम अपराधी विभिन्न वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। एसएसपी कांतेश मिश्रा के औचक निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ है। एसएसपी ने मंगलवार देर रात शहर के थानों का निरीक्षण किया। मिठनपुरा थाने की गश्त में कोताही पकड़ी गई। इस लापरवाही के लिए थानेदार संतोष कुमार पंकज को निलंबन की चेतावनी देते हुए स्पष्टिकरण की मांग की गई है। वहीं, मनियारी थाने के दारोगा कन्हैया कुमार को लापरवाही के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता में आभूषण दुकान में लूट के बाद भी मिठनपुरा पुलिस सक्रिय नहीं हुई, जबकि अपराधियों के मूवमेंट को लेकर एसएसपी ने सभी थानेदार को सतर्क करते हुए गश्त का आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.