भागलपुर, दिसम्बर 13 -- भागलपुर। बीते 24 घंटे में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जिससे बीती रात में ठंड तो रही लेकिन कनकनी का एहसास कम रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं शनिवार की सुबह से धूप चमकी तो कनकनी पूरी तरह से गायब हो गई और लोगो ने गुलाबी धूप का आनंद लिया। हालांकि छांव में जाने पर हल्की ठंड का एहसास हो रहा था। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार से न्यूनतम तापमान के पारे में गिरावट आने लगेगी, जबकि दिन के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...