प्रयागराज, नवम्बर 17 -- प्रयागराज। शहर में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। रात का पारा 11 दिनों में 8.4 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। सर्द भरी हवाएं चलने से दिन का तापमान भी लुढ़क रहा है। शनिवार को रात का पारा 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.50 डिग्री सेल्सियस कम था। रविवार को दिन का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा साथ ही सर्द भरी हवाएं भी चलेंगी। 20 नवंबर के बाद से शीत लहर चलने का अनुमान है। हालांकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिलेगी। शहर में अभी सुबह के समय धुंध के साथ कहीं-कहीं कोहरा भी पड़ने लगा है। शहर में कुछ स्थानों पर रात में अलाव जलने लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.