बगहा, फरवरी 15 -- बेतिया। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के कुछ हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। खासकर शाम में शिव बारात वाले रूटों में आपूर्ति ठप रहेगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता मनीष शाक्य के ने बताया कि शिव बारात को लेकर शहर के कुछ हिस्सों में शाम करीब 8 बजे से देर रात 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। सदर एसडीएम के निर्देश का हवाला देते बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सागर पोखरा स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । जिसका रूट चार्ट सागर पोखरा शिव मंदिर से पावर हाउस चौक, सोवाबाबु चौक, लाल बाजार चौक, क्रिश्चन क्वार्टर, राजगरु चौक आदि इलाके है।पुरानी गुदरी, आर्य समाज मंदिर, उतरी द्वारदेवी चौक,संततेरेसा चौक, तीन लालटेन चौक, जनता सिनेमा चौक से रेडक्रॉस भवन होते हए सागर पोखरा वापस होगा। जिसमें अ...