मधुबनी, फरवरी 14 -- झंझारपुर। झंझारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चनौरागंज के पास एनएच-27 पर शुक्रवार को देर रात 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चनौरागोठ निवासी ओम प्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है। शव फुलपरास से सकरी की ओर जाने वाली लेन पर बीच सड़क पर पड़ा मिला। शुक्रवार की रात जब झंझारपुर पुलिस की गश्ती दल क्षेत्र में भ्रमण पर थी, तभी उनकी नजर सड़क के बीचों-बीच पड़े एक युवक पर पड़ी। पुलिसकर्मी ने देखा कि युवक की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लिया और छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रात में जब शव मिली थी तो उसकी पहचान नहीं हो पाई लेकिन अगले दिन चनौरागोठ निवासी शंकर ठाकुर ने थाना पर आकर शव को अपने पुत्र के रूप में पहचान किया है। शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने फॉरेंसिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.