धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद। रात्रि जागरण के साथ हीरापुर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन शनिवार को हो जाएगा। शनिवार को ही विर्सजन होगा। इससे पूर्व शुक्रवार को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के छठे दिन महाभंडारा का हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। दोपहर से ही भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जो देर रात्रि चला। कार्यकम को सफल बनाने में मंटू साव, दीपक सिंह, विक्रांत(विक्की), रवि, गोल्डन, पप्पू सिंह, शंभू साव, संदीप दे, विशाल समेत कमेटी के सभी सदस्य जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...