रुद्रपुर, जनवरी 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान एक युवक को 55 पाउच देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चौकी रम्पुरा चीता में तैनात कांस्टेबल द्वारा सूचना दी गई कि पीडब्लूडी गेस्ट हाउस रोड पर एक व्यक्ति के पास शराब है। जिसे वह अवैध रूप से बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक को नीले-ग्रे रंग के पिठ्ठू बैग के साथ रोका गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पंकज कोली निवासी रम्पुरा वार्ड नंबर 22 रुद्रपुर बताया। बैग की तलाशी लेने पर एक पेटी में कुल 55 सीलबंद पाउच देसी शराब बरामद हुई, जिन पर उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए अंकि...