बगहा, मार्च 8 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। आप लोग थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखें । अगर आपके क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उसके बारे में पूरी छानबीन करें । उक्त बातें बेतिया के पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस पदाधिकारियों से कही । वे गुरुवार को अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। एसपी ने दिवा व रात्रि गश्ती बढ़ाने का भी निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस की नजर से कोई इलाका ओझल नहीं रहना चाहिए। इसके लिए जरूरी है की गश्ती के दौरान अधिक से अधिक क्षेत्र भ्रमण किया जाए। गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारी विशेष चौकसी बरते। क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानों में दर्ज कांडों के अनुसंधान में प्रगति की समीक्षा की । एसपी ने कहा कि होल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.