मधुबनी, फरवरी 19 -- लौकही। लौकही बाजार के व्यापारी अब रात्रि गश्ती में पुलिस को स्वंय सहयोग कर एक मिशाल कायम कर रहे है। व्यापारियों ने यह कदम लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार के अनुरोध पर उठाया है। बतादें कि पहले चौकीदारों की आवाज रात्रि में सुनाई पड़ती थी जब वे लोग सामूहिक रुप से बोलते थे, जागले रहिय हौ। लेकिन अब रात्रि गश्ती में पुलिस वैन की शायरन बजती है। इससे जहां घर में वश्रिाम कर रहे लोगों को सकुन मिलता है कि पुलिस गश्ती कर रही है, वहीं अपराधी और बदमाश भी इससे सर्तक रहते है। बतादें कि पूर्व के वर्षो में नेपाल के अपराधियों ने लौकही बाजार के कई व्यापारियों को अपना निशान बनाया था, डाकेजनी की घटना से कई लोगों ने लौकही से अपना कारोबार समेट कर दूसरे जगह चले गये। इधर नेपाल में हुई जेनजी आंदोलन के बाद जेल तोड़कर बड़ी संख्या में अपराधियों के भारत...