कटिहार, जनवरी 21 -- कटिहार निज संवाददाता नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 34 के निगम पार्षद जिमी प्रकाश ने नया टोला में चोरी की बढ़ती वारदात को देखते हुए पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात एक बुजुर्ग महिला के मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई। इसके पूर्व भी 35 नंबर वार्ड में चोरी हुई थी। चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि में पुलिस गश्ती बढ़ाना आवश्यक है ताकि मोहल्लावासी चैन की नींद ले सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...