लातेहार, फरवरी 21 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिले के कई सरकारी अस्पतालों में रात्रि के समय मरीजों का इलाज मुख्य रूप से नर्सों के भरोसे संचालित हो रहा है। शुक्रवार की रात सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान यह स्थिति सामने आई। मरीजों और उनके परिजनों ने डॉक्टरों की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की शिकायत की। जनरल वार्ड में भर्ती सेहरा बनो, सोनाली कुमारी एवं सकवाना खातून ने बताया कि इलाज तो किया जाता है, लेकिन कुछ दवाएं अस्पताल से मिलती हैं और कुछ बाहर से खरीदनी पड़ती हैं। देर रात दवा दुकानों के बंद हो जाने से परेशानी बढ़ जाती है। मरीजों ने यह भी कहा कि नियम के अनुसार बेडशीट और मच्छरदानी उपलब्ध नहीं कराई जाती। प्राइवेट वार्ड में भर्ती मंजीत कुमार की परिजन गुड्डी देवी ने बताया कि डॉक्टर सुबह-शाम आते हैं और इंजेक्शन दिया जाता है, लेकिन कई बार विस्...