सीवान, फरवरी 10 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा रात्रिकालीन गश्ती के लिए अधिकारियों की सूची जारी की गई है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि अनुमंडलीयवार प्रतिदिन रात्रि में सुपर पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बेहतर बनी रहे व आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो। जारी सूची के अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज को जिले के संपूर्ण सुपर जोनल गश्ती की जिम्मेवारी दी गई है। वहीं, पुलिस निरीक्षक रत्नेश कुमार वर्मा को मैरवा अनुमंडल क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्ती का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा यातायात थानाध्यक्ष अभय नंदन कुमार को सदर अनुमंडल क्षेत्र में गश्ती की जिम्मेवारी दी गई है। बताया गया है कि रात्रिकालीन गश्ती के दौरान संदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.