रामपुर, फरवरी 7 -- जनपद में अवैध उप-खनिज खनन, अनधिकृत परिवहन एवं ओवरलोडिंग जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समस्त तहसीलों में प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर कुल 10 चेक प्वाइंट स्थापित कर विशेष जांच अभियान में 1673 वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के समय वाहनों के वैध प्रपत्रों, निर्धारित लोड क्षमता तथा खनिज परिवहन से संबंधित अभिलेखों की गहनता से पड़ताल की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्रकार के संयुक्त विशेष अभियानों को नियमित रूप से जारी रखा जाए तथा अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं अनधिकृत परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी चेक प्वाइंट पर सतत निगरानी रखते हुए आपसी समन्वय के साथ प्रभावी प्रवर्तन कि कार्यवाही की जाए। इस दौरान पुलिस व परिवहन विभाग की टीमें तैनात रहीं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.