झांसी, मार्च 21 -- झांसी (समथर), संवाददाता नगर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। समथर के चौपड़ बाजार स्थित पुराने कुएं की सरकारी खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने रातों-रात मूर्तियां रखकर कब्जा कर लिया और पूजन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे नगर पालिका टीम ने जेसीबी से कब्जा हटाया। वहीं घटना के बाद हिंदू संगठन भी नाराज हो गए। पीड़ित के अनुसार उनके पूर्वजों की जमीन को नपा अपनी बता रही है। हालांकि एसडीएम, सीओ ने जांच कर मामला शांत कराया। उन्होंने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चौपड़ बाजार में पुराना कुआं नगर पालिका की जमीन पर है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात कुछ लोगों ने प्रतिमाएं रखकर दी और यहां पूजन शुरू कर दिया। गुरुवार को पूजन की भनक नगर पालिका को लगी। अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र सिंह कर्मचारियों व पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रतिमाओं को उठवाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.