संभल, दिसम्बर 9 -- संभल में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सोमवार देर रात एक बड़ा बदलाव कर दिया। जनपद के पांच थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर एसपी ने साफ संकेत दे दिए कि अपराध रोकना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। इस फेरबदल में अनुज कुमार तोमर को हजरतनगर गढ़ी से कोतवाली चंदौसी की कमान सौंप दी गई है, जबकि मोहित कुमार अब चंदौसी से आगे बढ़कर असमोली थाने की बागडोर संभालेंगे। वहीं राजीव कुमार मलिक को असमोली से गुन्नौर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। गुन्नौर में तैनात अखिलेश प्रधान को अब थानाध्यक्ष जुनावई की जिम्मेदारी मिली है, तो पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर सुधीर पंवार पहली बार थाना हजरतनगर गढ़ी के प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे हैं। थाना जुनावई के प्रभारी मेघपाल सिंह को एएचटीयू भेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.