अलीगढ़, नवम्बर 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस जबकि, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में हल्की धूप रहने के बावजूद शाम ढलते ही सर्दी का असर तेज हो गया। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से रात का तापमान तेजी से नीचे आने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह में तापमान में और गिरावट होगी। अनुमान है कि अगले पांच से छह दिनों में रात का पारा फिसलकर सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान में यह गिरावट उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ के बाद साफ आसमान और शुष्क हवाओं के कारण हो रही है। रातें सामान्य से अधिक ठंडी होंगी जबकि, सुबह के समय कोहरा भी बढ़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.