बहराइच, मई 30 -- बहराइच। गर्मी के सितम से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शुक्रवार को चली पछुआ हवाओं ने लोगों को झुलसा सा दिया। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं की वजह से सड़कों पर सन्नाटा रहा। दिन और रात के तापमान के बीच अंतर लगातार कम हो रहा है। इससे रातें भी अधिक गर्म हो रही हैं। ऊपर से बिजली की आवाजाही से लोग हलकान हैं। शुक्रवार को दिन का तपामान 40 डिग्री रिकार्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी राहत की उम्मद नहीं है। स्थानीय स्तर पर चलने वाली चक्रवाती हवाओं से कुछ राहत मिल सकती है लेकिन हल्के स्तर पर चक्रवात उठने की गुंजाइश बन रही है। इस बीच भीषण गर्मी में बिजली की खपत से सभी ट्रासंफॉर्मर ओवरलोड हो रहे हैं इससे बिजली ट्रिपिंग बढ़ गई है। शहर के अधिकतर इलाकों में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बिजली नहीं रही। इससे लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.