रांची, जनवरी 6 -- रातू, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रातू में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में आम जनता को एक ही छत के नीचे विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मेले के दौरान आयुष्मान और आभा कार्ड बनाए जाएंगे। इसके अलावा सामान्य चिकित्सा, मातृत्व स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, मलेरिया, फाइलेरिया, टीबी, कुष्ठ, बीपी, शुगर और नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही परिवार नियोजन परामर्श, अन्य जरूरी जांचें और निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। स्वास्थ्य मेले में रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। चिकित्सा प्रभारी ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले का लाभ उठाएं और स्वहित और राष्ट्रहित में रक्तदान कर पुण्य के भागी बनें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...