रांची, फरवरी 15 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू की सरहुल पूजा संचालन समिति रविवार को औपचारिक रूप से भंग कर दी गई। समिति के अध्यक्ष अमर उरांव ने इसकी घोषणा की। परंपरा के अनुसार संचालन समिति का पुनर्गठन प्रत्येक तीन वर्ष में किया जाता है और इसी व्यवस्था का पालन करते हुए यह निर्णय लिया गया। सरहुल पूजा समिति की अगली बैठक 22 फरवरी को होगी, जिसमें नई संचालन समिति होगी। बैठक में अध्यक्ष अमर उरांव ने कहा कि समाज की एकता और लोकतांत्रिक परंपरा को बनाए रखने के लिए समय-समय पर समिति का पुनर्गठन आवश्यक है। उन्होंने सहयोग के लिए सभी सामाजिक अगुवा और उपस्थित जनों का आभार जताया और भविष्य में समाजहित में सक्रिय रहने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.