रांची, फरवरी 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड हॉकर वितरक सामुदायिक संघ द्वारा सोमवार को पंडरा स्थित छोटानागपुर सारण होटल में पिकनिक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष रिंकू वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में समाचार पत्र वितरकों के परिजनों सहित विभिन्न समाचार पत्रों के अधिकारी और सेंटर इंचार्ज शामिल हुए। कार्यक्रम में बीरेंद्र प्रसाद, जितेंद्र, सतेन्द्र, रमेश पांडेय, रामलाल, रघुनाथ, मुकेश पांडेय, राजेश सिंह, शशि सिंह, अरुण सिंह, दिग्विजय राय, पवन सिन्हा, गोलू, मनोज मुंडा, आकाश, सूरज वर्मा, टुनटुन समेत कई शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...