रांची, मार्च 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। रातू रोड शिव दुर्गा मंदिर लेन में रहने वाले ओमप्रकाश राय को पड़ोसियों ने रविवार को रात में मारपीट कर जख्मी कर दिया। पड़ोसियों द्वारा ठोस और धारदार हथियार से किए गए वार से ओमप्रकाश का सिर फूट गया। शरीर के कई अंगों पर गहरे जख्म हो गए। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर सोमवार को पड़ोसियों शुभम कुमार साव, रोहित निहाल पांडेय, कृष्णा साव समेत पांच के विरूद्ध बिना वजह एकमत होकर कातिलाना हमला करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया है कि घटना के समय ओमप्रकाश घर पर थे। इसी समय सभी वहां आ धमके और पहले अपशब्दों का प्रयोग किया, इसके बाद मारपीट शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.