रांची, दिसम्बर 12 -- रातू, प्रतिनिधि। महादेव टंगरा मंदिर विकास समिति, बिजुलिया, रातू के तत्वावधान में शुक्रवार को समाजसेवी ओमप्रकाश तिवारी द्वारा लगभग 400 ज़रूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन रहीं। उन्होंने कहा कि जो कार्य सरकार को करना चाहिए, वह काम यहां के सामाजिक संगठन कर रहे हैं। उन्होंने टिप्पणी की है कि सरकार के खोखले वादों के कारण गरीबी बढ़ रही है और गरीबों के पास ठंड से बचने के लिए आवश्यक साधन उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने ऐसे संगठनों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे वाकई में पुण्य का काम कर रहे हैं और विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ अपने सामाजिक कार्यों को जारी रखेंगे। कार्यक्रम में ओमप्रकाश तिवारी, रामनंदन महतो, रमेश चंद्र महतो, सूरज साहू,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.