रांची, फरवरी 25 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में 21 फरवरी की रात चोरों ने विवेक कुमार मिश्र के घर में घुसकर लगभग सात लाख रुपये के जेवरात और 5000 रुपये नकद चुरा लिए। चोरी की जानकारी परिजनों को सुबह सोकर उठने पर हुई, इसके बाद पीड़ित परिवार ने रातू थाना को इसकी सूचना दी। थाने में दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, विवेक मिश्र का परिवार खाना खाकर सोने चला गया था। देर रात लगभग दो से तीन बजे के बीच चोर वेंटिलेटर काटकर घर में घुसे और अलमारी में रखे जेवरात और 5000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। इस चोरी के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। फिलहाल रातू पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। ये जेवरात हुए चोरी चोरी गए सामान में दो सोना की चेन, एक मांगटीका, तीन नथिया, दो जोड़ी सोने की कान की बाली, सात सोना के नोज पिन, एक सोना का लॉकेट, 19 चां...