रांची, फरवरी 14 -- रातू, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शनिवार को महेश्वर धाम पावर सबस्टेशन शिव मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 501 श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुईं। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर काली मंदिर और काठीटांड होते हुए रातू बड़ा तालाब पहुंची, जहां मुख्य पुजारी मुकेश तिवारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरवाया। इसके बाद महिलाएं कलश लेकर शिव मंदिर और देवी मंडप होते हुए पुनः मुख्य मंदिर पहुंचीं, जहां यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किया गया। मंदिर समिति के संजय मिश्रा, सुनील प्रसाद, परमानंद कश्यप, हर्षवर्द्धन शाहदेव, संजय सिंह, बिंदेश्वरी पाठक, अरुण गुप्ता, प्रदीप पटेल, रामनरेश साहु, जितेंद्र शर्मा और छविश्वर बोस सहित कई सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। कलश स्थापना के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.