रांची, दिसम्बर 8 -- रातू, प्रतिनिधि। एनएच 39 पर टेंडर बगीचा के पास बाइक की चपेट में आने से स्कूल जा रही छात्रा निशा कुमारी घायल हो गई। घटना सोमवार की सुबह लगभग सवा नौ बजे की है। निशा कुमारी टेंडर निवासी है और महारानी प्रेम मंजरी प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में कक्षा नवम की छात्रा है। दुर्घटना में छात्रा के पैर में काफी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.