रांची, अप्रैल 1 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड तथा आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को सरहुल पर्व की शोभायात्रा हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई। हजारों की संख्या में युवक-युवतियों और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर की थाप पर नृत्य करते हुए शोभायात्रा में भाग लिया। इससे पूरे क्षेत्र में उल्लास और भक्ति का वातावरण बना रहा। शोभायात्रा का समापन शाम छह बजे झखराटांड़ स्थित सरनास्थल पर हुआ। शोभायात्रा की शुरुआत रातू बड़काटोली अखड़ा से हुई, जहां पाहन द्वारा पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद शोभायात्रा ने बड़काटोली स्थित अखड़ा से आगे बढ़ते हुए रातू चट्टी होते हुए एसबीएल स्थित सरनास्थल का रुख किया। यहां पर भी पाहन द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इसके बाद शोभायात्रा रातू बड़ा तालाब होते हुए सरना टोंगरी पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.