रांची, मई 13 -- रातू, प्रतिनिधि। शिव मंडा पूजा समिति द्वारा वैशाख पूर्णिमा पर सोमवार को हुरहुरी और अगड़ू में मंडा पूजा का मुख्य अनुष्ठान फूलखुंदी आयोजित की गई। रात नौ बजे के बाद नौ फीट लंबे अंगारों पर भोक्ता और सोक्ताइन नंगे पैर चल रहे थे तब इनकी भक्ति देखते बन रही थी। फूलखुंदी शुरू होने से पहले पूजा-अर्चना की गई। दिन भर निर्जला उपवास रखने और पूजा पाठ करने के बाद सभी भोक्ता और सोक्ताइन भगवान भोलेनाथ का ध्यान कर अंगारों पर पर चल रहे थे। इससे पूर्व लोटन और धुआंसी का आयोजन किया गया। फूलखूंदी को देखने के लिए दूरदराज के गांव के श्रद्धालु आए थे। वहीं रात में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। मंडा के आयोजन में पुजारी साधु गोसाईं, पाठ भोक्ता महेश राम, अनिल पाहन, दिलीप महली, मुखिया कमल खलखो, पंचायत समिति सदस्य संजू देवी, अध्यक्ष मकसूदन तिग्गा, जुगेश्वर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.