रांची, नवम्बर 29 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड में पारा तेजी से गिर रहा है, जिससे गरीबों और बुजुर्गों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से प्रमुख चौक-चौराहों पर तत्काल अलाव जलाने की मांग की है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सरकारी अधिकारियों की अनदेखी के कारण कंबल का वितरण नहीं किया गया है। वहीं काठीटांड़, हाजी चौक, बिरसा चौक, प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक, और तिलता ओवरब्रिज जैसे प्रमुख स्थानों पर लंबी दूरी की बसों का इंतजार कर रहे यात्री ठंड में ठिठुर रहे हैं। इसके अलावा, चौक-चौराहों पर खड़े रिक्शा चालक और ऑटो चालक भी ठंड से परेशान हैं। अलाव जलवाने की मांग कर रहे लोग स्थानीय समाजसेवी कृष्णा उरांव ने प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की है। रातू चेंबर ऑफ कॉमर्स के अरविंद पांडेय, विश्वनाथ शर्मा, जगदीश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.