रांची, जनवरी 31 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास शुक्रवार की रात एक ट्रक ने एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक तिगरा निवासी चारो उरांव और उसमें बैठी रेजा चापाटोली निवासी सुमी देवी घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को रिंची अस्पताल कटहल मोड़ भेजा। बताया जाता है कि चारो उरांव रेजा को लेकर ट्रैक्टर से गोबर लाने जा रहा था और रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। जानकारी मिलने पर रातू पुलिस दुर्घनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना ले आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...