रांची, मई 6 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झखराटांड़ निवासी विकास साहू के घर में घुसकर चोरों ने नशा का स्प्रे छिड़ककर चार मई को ढाई लाख के जेवरात सहित कई अन्य सामानों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी घरवालों को तब हुई जब वे सुबह सोकर उठे। पीड़ित परिवार उठने पर देखा कि दरवाजा का ताला, ट्रंक और अलमीरा टूटा है। जांच करने पर पाया कि चोरों के हाथ मांगटीका, सोना की बाली, नथिया, मंगलसूत्र, पायल बिछिया सहित अलमीरा में रखे पैसे चोर उठा ले गए। चोरों के हाथ आईफोन सहित चार मोबाइल सेट, चार्जर, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और जमीन संबंधी कागजात लगे हैं। इस संबंध में पीड़ित ने रातू थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार ने आशंका जताई कि पकड़े जाने के भय से चोरों ने सभी सोये हुए लोगों पर नशा का स्प्रे छिड़क दिया, ताकि लोग बेहोश रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.