रांची, जनवरी 16 -- रातू प्रतिनिधि। कुशवाहा अधिकार महासम्मेलन 18 जनवरी को महादेव टंगरा रातू में आयोजित किया जाएगा। जोहार पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष कुशवाहा विजय कुमार महतो ने बताया कि कुशवाहा अधिकार महासम्मेलन में झारखंड सहित कई अन्य राज्यों से कुशवाहा समाज के लोग शामिल होंगे। महासम्मेलन में लगभग नौ हजार की संख्या में कुशवाहा भाई-बहन उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में कुशवाहा समाज अपनी विकास और राजनीति में हिस्सेदारी की बात करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...