रांची, फरवरी 22 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित मां काली मंदिर के 25वें स्थापना दिवस को लेकर शनिवार को मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 1001 महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। नौ दिनी कार्यक्रम के उपलक्ष्य में निकाली गई यह कलश यात्रा काठीटांड़ चौक होते हुए रातू बड़ा तालाब पहुंची। वहां मंदिर के पुजारी ब्रह्मानंद पाठक की अगुवाई में अयोध्या धाम से आए कथाव्यास स्वामी आचार्य विवेकानंद जी महाराज, आचार्य शिवेंद्र, आचार्य शंकर दयाल, आचार्य शैलेंद्र शुक्ल, आचार्य सुनील तिवारी और आचार्य राजीव द्वारा पूजा-अर्चना कराकर कलश में जल भरवाया गया। इसके बाद श्रद्धालु महिलाएं शिव मंदिर और देवी मंदिर होते हुए मां काली मंदिर परिसर पहुंचीं, जहां कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.