रांची, जनवरी 6 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू और आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से गिर रही ओस के कारण कनकनी काफी बढ़ गई है। रात होते ही कोहरा इतना घना हो जाता है कि नेशनल हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। भीषण ठंड से सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग कम दिखाई दे रहे हैं। फन कैसल के पास लगने वाले बाजार में मंगलवार को खरीदारों और विक्रेताओं की संख्या काफी कम रही, जिससे सब्जियों के दाम गिर गए। कोहरे के कारण अखबार हॉकरों को वितरण में परेशानी हुई, वहीं काठीटांड़ चौक से लंबी दूरी की कई बसें यात्री नहीं होने के कारण नहीं चलीं। दूसरी ओर, काठीटांड़ सहित विभिन्न चौराहों पर प्रशासन द्वारा की गई अलाव की व्यवस्था पिछले एक सप्ताह से बंद है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि जब ठंड कम थी, तब प्रशासन कम लकड़ी जलाकर खानापूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.