रांची, फरवरी 8 -- रातू, प्रतिनिधि। छोटानागपुर युवा शक्ति के तत्वावधान में रविवार की सुबह नौ बजे से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। फन कैसल पार्क के निदेशक लाल नीतेश नाथ शाहदेव ने रातू की जनता से अपील की है कि वे रातू बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर इस पौधरोपण कार्यक्रम में जरूर शामिल हों। ज्ञात हो कि पिछले एक माह से छोटानागपुर युवा शक्ति के नेतृत्व में पूरे तालाब परिसर का सफाई अभियान जारी है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि इस तालाब को सुंदर और सुसज्जित बनाना है। युवा शक्ति के राहुल दयाल सिंह और अतुल ठाकुर ने बताया कि रातू बड़ा तालाब क्षेत्र के लोगों के लिए जीवनदायिनी है। यदि तालाब सुरक्षित रहेगा तो रातू के लोगों को कभी भी पानी की कमी नहीं होगी। इस तालाब के कारण ही क्षेत्र के कुएं और बोरिंग का जलस्तर ठीक रहता है। इसलिए इस तालाब को हर हाल ...