रांची, जनवरी 1 -- रातू, प्रतिनिधि। राजधानी रांची के रातू स्थित फन कैसल पार्क में नववर्ष 2026 का स्वागत पूरे हर्षोल्लास और उमंग के साथ किया गया। गुरुवार को साल के पहले दिन सुबह से ही पार्क में सैलानियों का तांता लगना शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। नववर्ष के मौके पर आयोजित जिंगल्स 2026 कार्यक्रम में लोगों ने जमकर मस्ती की और नए साल का जश्न मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के डांस प्रतियोगिता से हुई, जिसमें नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद महिलाओं और युवाओं के लिए डांस इवेंट, फैशन शो और मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फैशन शो में युगल जोड़ियों ने रैंप वॉक कर खूब तालियां बटोरीं। ब्लू है पानी पानी, महावीर के रक्से कदम और लैला मैं लैला जैसे लोकप्रिय गीतों पर लोग झूमते नजर आए। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.