रांची, फरवरी 25 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित मां काली मंदिर के 25वें वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान शिव बारात निकाली गई, इसमें महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। कथा वाचक आचार्य विवेकानंद जी महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि श्रीराम कथा के बिना कोई भी ग्रंथ पूर्ण नहीं हो सकता। उन्होंने गायत्री मंत्र की महिमा बताते हुए इसके मर्यादित जप का महत्व समझाया। वहीं महिलाओं के बारे में कहा कि पति को पतन से बचाने में पत्नी की मुख्य भूमिका होती है। महाराज ने भगवान शिव से जुड़ी कई प्रेरक कथाएं सुनाईं। बुधवार को कथा में श्रीराम जन्म और श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया जाएगा। इसके लिए आचार्य ने श्रद्धालुओं से पीले वस्त्र धारण कर आने का आग्रह किया है। कथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.