रांची, सितम्बर 18 -- रातू, प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय के अंचल निरीक्षक सरफराज अफजल को डीसी रांची मंजूनाथ भजंत्री ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 15 सितंबर को अधोहस्ताक्षरी धारी द्वारा जनता दरबार के दौरान संपर्क करने पर गैर जिम्मेदाराना तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। जबकि जनता दरबार आयोजन की सूचना पहले ही सभी अधिकारियों और कर्मियों को दी गई थी। सरफराज अफजल रातू में अंचल निरीक्षक के प्रभार में हैं। उनके द्वारा वरीय पदाधिकारियों से दूरभाष पर समुचित प्रतिक्रिया नहीं देना जिससे उनके कार्य के प्रति उदासीनता प्रदर्शित होती है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय हेहल अंचल रांची होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...