बागपत, जनवरी 29 -- बागपत। शासन के आदेशों को बागपत का स्वास्थ्य विभाग ठेंगा दिखा रहा है। दरअसल, गत दिवस बागपत-मेरठ हाईवे पर बुधवार शाम हुए हादसे में जान गंवाने वाली पांच वर्षीय बच्ची का शव 18 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस पर रखा रहा, लेकिन शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। इस बीच पूरी रात गमजदा परिजन ठंड में ठिठुरते रहे। गुरुवार की दोपहर चिकित्सकों के पैनल ने मृतका बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद परिजन बच्ची के शव को घर ले गए। वहीं, मृतका बच्ची के परिजनों ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मां की ही। कर्मअलीपुर गांव निवासी भूषण बुधवार की दोपहर अपनी पत्नी रानी, तहेरे भाई कालूराम और पांच वर्षीय बेटी शिवांसी के साथ बागपत के बाजार में वाशिंग मशीन खरीदने के लिए आया था। शाम के समय चारों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर वा...