फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 17 -- कायमगंज संवाददाता कृषि उत्पादन मंडी समिति कायमगंज स्थित राजकीय क्रय केंद्र पर बाजरे की आवक छोटे किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। केंद्र पर बाजरे से लदे दर्जनों ट्रैक्टर खड़े होने के कारण छोटे किसान खुद को बौना महसूस कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि वे पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से क्रय केंद्र पर डटे हैं, लेकिन अभी तक उनका बाजरा नहीं खरीदा गया है। इस दौरान खुले मैदान में रखा बाजरा पशुओं और बंदरों द्वारा चट किया जा रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि सर्द रातों में वे खुले आसमान के नीचे रात-रात भर जागकर अपनी फसल की रखवाली करने को मजबूर हैं। क्रय केंद्र पर न तो किसी गार्ड की तैनाती है और न ही चौकीदार की व्यवस्था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। किस...