फिरोजाबाद, जुलाई 27 -- जनपद पुलिस ने शनिवार की रात अभियान चलाकर पांच दर्जन से अधिक वारंटी वांछितों को गिरफ्तार किया है। इनमें एसआर वांछित, एनबीडब्ल्यू वारंटी सहित अन्य वांछित शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में वांछितों की गिरफ्तारी के लिए जिले के सभी थानों की पुलिस ने रात 12 से सुबह 5 बजे तक अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 69 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसमें 66 एनबीडब्ल्यू,एक एस आर तथा दो अन्य वांछित अभियुक्त शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...