बिजनौर, फरवरी 4 -- नजीबाबाद और आसपास के क्षेत्रों में शब-ए-बारात परंपरागत ढंग के साथ मनाई गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने मजारों और कब्रिस्तान पर जाकर अपने पूर्वजों को याद किया और उनके लिए मगफिरत की दुआएं मांगी। महिलाओं ने घरों में और पुरुषों ने मस्जिदों में इबादत की। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मुस्लिमों ने कब्रिस्तानों में पहुच कर दुनिया से रुखसत हुए मरहूमों को याद किया। मजारों व दरगाहों का रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। मासूम बच्चों ने भी कुर्ता पजामा पहनकर अपने परिजनों के साथ इबादत की। नजीबाबाद के मौहल्ला मुनीरगंज, मुगलूशाह, पठानपुरा, नवाबगंज, रमपुरा समेत विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य मौहल्लों में शब ए बारात पर मुस्लिम समाज के लोगों ने रो-रोकर गुनाहों से तौबा की। ईशा की नमाज के बाद शहर की जामा मस्जिद सहित तमाम मस्जिदों में मौलानाओं ने बयान कर...