महाराजगंज, मार्च 5 -- महराजगंज, निज संवाददाता। शराब की 285 दुकानों को ई-लॉटरी से आवंटन के लिए आए 4859 फार्म की जांच में आबकारी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने पूरी रात जाग कर गुजारा। इस दौरान करीब छह सौ आवेदन पत्रों में हल्की त्रुटियां मिलीं। इसे ट्रेस करने के बाद कर्मियों ने आवेदकों को फोन कर बुलाया। उसके बाद त्रुटियों को सुधारा गया। करीब 80 फार्म में बड़ी गलतियां मिली। उसे भी दुरूस्त कराया गया। मंगलवार शाम पांच बजे सभी आवेदन पत्रों की जांच पूरी की गई। एक भी आवेदन पत्र त्रुटियों की वजह से निरस्त नहीं हुआ। जिले में मदिरा की कुल 285 दुकानें हैं। इसमें से देशी शराब की 179 दुकान, अंग्रेजी व बीयर की 100 कम्पोजिट दुकान, 2 माडल शॉप व 4 भांग की दुकानें हैं। इन सभी का ई-लॉटरी के जरिए वर्ष 2018 में आवंटन हुआ था। तबसे इन दुकानों का आवंटन नवीनीकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.