मुंगेर, मई 9 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ऑपरेशन सिंदूर के बाद रेल जिला जमालपुर में रेल पुलिस हाई अलर्ट पर है। रेल जिला जमालपुर के एसआरपी रमण कुमार चौधरी और आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त हीरा सिंह के निर्देश पर बुधवार और गुरुवार की रात्रि में जमालपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव नयन और जीआरपी रेल थाना जमालपुर के एसएचओ स्वराज कुमार की संयुक्त अगुवाई में जवानों ने विशेष सघन सर्च अभियान चलाया। जवानों की टुकड़ी डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर लेकर जहां स्टेशन की प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन और चार, पार्सल विभाग, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, वाहन स्टैंड पर विशेष सर्च अभियान चलाया, वहीं संदिग्ध यात्रियों से गहन पूछताछ कर हिरसात में लिया गया। इसके अलावा जवानों व पदाधिकारियों की टुकड़ी जमालपुर यार्ड की पटरियों, जमालपुर की बरियाकोल सुरंग और नई सुरंग पहुंची, जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.