कौशाम्बी, फरवरी 10 -- ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया। दो वाहनों को सीज किया गया। जिला खान अधिकारी चंद्र प्रकाश जायसवाल ने सोमवार की रात सैनी हाईवे पर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड पाए गए दो वाहनों को उन्होंने सैनी थाने में सीज करा दिया। ओवरलोड परिवहन को लेकर डीएम डॉ. अमित पाल ने खनन व परिवहन विभाग के अधिकारियों को अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सोमवार की रात जिला खान अधिकारी हाईवे पर चेकिंग करने निकले। रातभर चलाए गए अभियान के दौरान उन्हें दो ओवरलोड वाहन मिले। दोनो वाहनों को उन्होंने सैनी कोतवाली में सीज कर दिया। वह कोखराज, भरवारी मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की तलाश करते नजर आए पर एक भी वाहन हत्थे नहीं लग सके। रातभर चलाए गए चेकिंग अभियान से हाईवे पर ओवरलोड वाहनों की इंट्री पूरी तरह से रुकी रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.