सहारनपुर, मार्च 24 -- यूपी में सहारनपुर में गंगोह क्षेत्रांतर्गत गांव सांगाठेडा में तीन बच्चों और पत्नी के हत्यारोपी भाजपा नेता योगेश रोहिला ने जेल जाते ही सबसे पहले सरकारी अधिवक्ता मांगा। जेल प्रशासन से कहा कि अब उसकी पैरवी करने वाला कोई नहीं है। ऐसे में सरकारी खर्च से उसके केस की पैरवी कराई जाएं। गंगोह का गांव सांगाठेडा इस समय देशभर में चर्चा का विषय बना है। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने शक के आधार पर पत्नी नेहा, तीन मासूम बच्चे, श्रद्धा, देवांश, शिवांश की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात गांव ही नहीं, देश भर में चर्चा का विषय बनीं है। हर किसी की जुबां पर एक ही बात हैं, आखिर कोई पिता व पति ऐसा करना तो दूर, सोच भी कैसे सकता है। तीनों बच्चों का गमगीन माहौल में रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पत्नी ने सोमवार शाम उपचार के दौरान दम तोड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.